Bharat Gaurav train : रेलवे बहुत जल्द शुरू कर रही रामायण यात्रा, 17 दिनों का होगा टूर, जानिए कितना आएगा खर्च

https://ift.tt/gRhspde

Bharat Gaurav train : भारतीय रेलवे ने IRCTC के जरिए रामायाण यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया है। अगर आप IRCTC के जरिए रामायाण यात्रा करना चाहते हैं तो 68 हज़ार रुपये खर्च करके इसका आनंद ले सकते हैं। ये यात्रा 18 नवबंर से शुरू होगी और 18 दिन तक चलेगी। इसमें आपको कई पर्यटन स्थानों पर घूमने का मौका मिलेगा। साथ ही रामायाण से जुड़े धार्मिक स्थलों पर ले जाया जाएगा।

17 दिन और 18 रातों का पैकेज

भारतीय रेलवे की जानकारी के मुताबिक रामायण यात्रा 18 नवंबर से शुरू होगी। ये टूर पैकेज 17 रात और 18 दिन का होगा। रामायण यात्रा में सभी कोच थर्ड एसी के होंगे। ये यात्रा दिल्ली- अयोध्या- जनकपुर- सीतामढ़ी-बक्सर-वाराणसी-प्रयागराज-चित्रकूट-नासिक-हम्पी-रामेश्वरम-भद्राचलम-दिल्ली हैं। यात्रा को दिल्ली से शुरू किया जाएगा। दिल्ली से होते हुए सफदरजंग के बाद गाजियाबाद-अलीगढ़-टूंडला-कानपुर फिर लखनऊ जंक्शन का सफर तय होगा।

यात्रा का डीबोर्डिंग प्वाइंट वीरांगना लक्ष्मीबाई-आगरा कैंट-मथुरा जंक्शन और दिल्ली होगा। रामायाण यात्रा के सभी यात्री सेकंड एसी में सफ़र करेंगे। इस टूर की सबसे ख़ास बात ये है कि रेलवे आपके खाने-पीने की सारी व्यवस्था करेगा। सारी चीजें रेलवे उपलब्ध करवाएगा।

यात्रियों के लिए होंगी खास सुविधाएं

आप रामायाण से जुड़े धार्मिक स्थलों को करीब जान पाएंगे। रामायाण यात्रा पैकेज में सभी यात्रियों को शाकाहारी भोजन उनकी बर्थ पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हर यात्री को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। ट्रेन में यात्रियों के लिए मनोरंजन की सुविधा होगी। इस यात्रा के लिए यात्रियों के किराए की बात करें तो प्रति यात्री 68980 रुपये चुकाने होंगे। वहीं अगर यात्री डबल शेयरिंग करेंगे तो उनका किराया प्रति यात्री 59,980 रुपये होगा। पांच वर्ष से 11 वर्ष तक के बच्चों के लिए भी 59,980 रुपये देने होंगे। रामायण यात्रा की अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट से भी ले सकते हैं।

The post Bharat Gaurav train : रेलवे बहुत जल्द शुरू कर रही रामायण यात्रा, 17 दिनों का होगा टूर, जानिए कितना आएगा खर्च appeared first on INDEPENDENT NEWS.



from INDEPENDENT NEWS https://ift.tt/pCq4FX5
via IFTTT

Comments