Pan-American Highway : ये है धरती का सबसे लंबा हाईवे, सफर करने में लग जाते हैं महीनों

https://ift.tt/A0IOm9P

Pan-American Highway : आपने बहुत सारे हाईवे से सफर तय किया होगा। एक राज्य से दूसरे राज्य का सफर भी तय किया होगा। तो आज हम आपके लिए दुनिया के सबसे लंबे हाईवे की जानकरी लेकर आएं हैं जिसको सुनकर आप चौंक जाएंगे। आज हम बात करने जा रहे हैं विश्व के सबसे लंबे हाईवे की जो लगभग 30 हज़ार किलोमीटर की दूरी तय करने वाली सड़कों का एक नेटवर्क है। इसको पैन-अमेरिकन हाईवे के नाम से जाना जाता है। ये कई क्षेत्रों से होकर गुजरता है। अपनी लंबाई की वजह से इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

Pan-American हाईवे की 1950 में हुई थी शुरुआत

इस हाईवे का 1950 में पहला चरण मेक्सिको में पूरा हुआ था। पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध हो इस वजह से भी इसका निर्माण किया गया था। ये हाईवे इतना लंबा है कि इसकी दूरी तय करने में आपको महीनों लग जाएंगे। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जो इस हाईवे से न गुजरता हो।

highway

इसपर आपको घने जंगल, बर्फीले क्षेत्र और गर्म मौसम मिलेगा। ये हाईवे उत्तरी अमेरिका से दक्षिण अमेरिका तक 30 हज़ार किलोमीटर की दूरी तय करने वाला एक नेटवर्क है। इसपर चलना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

कई देशों से होकर निकलता है ये हाईवे

ये हाईवे कई शहरों और देशों से होकर निकलता है। इनमें मुख्यत मेक्सिको, ग्वाटेमाला, एल साल्वाडोर, होंड्डुरस, निकारागुआ, कोस्टा रिका और उत्तरी अमेरिका में पनामा से निकलता है। ये कोलंबिया, इक्वेडोर, पेरू, चिली और अर्जेंटीन से होते हुए साउथ अमेरिका तक जाता है।

Pan-American Highway पर सफ़र नहीं है आसान

इस हाईवे पर चलना बिल्कुल भी आसान नहीं है। इसकी वजह लंबाई भी है। यहां रेगिस्तान, घने जंगल, सर्दी और गर्मी का मौसम जो की आपको परेशानी में डाल देगा। इसकी यात्रा पूरी करने में महीनों का समय लग जाएगा। हर साल बड़ी संख्या में लोग इस हाईवे का सफर करने निकलते हैं। इसके लिए वो काफी तैयारी करते हैं। जिन लोगों को ट्रैवल पसंद है वो इसकी सैर करना चाहेंगे। पहले अमेरिका के कई राज्यों को जोड़ने वाला हाईवे नहीं था। जिसके बाद इस हाईवे को बनाने की मांग उठी। फिर इसका निर्माण शुरू हुआ। इसको कई चरणों में बनाया गया। इस हाईवे को बनाने के पीछे का मकसद पड़ोसी देशों से अच्छे रिश्ते बनाना था।

The post Pan-American Highway : ये है धरती का सबसे लंबा हाईवे, सफर करने में लग जाते हैं महीनों appeared first on INDEPENDENT NEWS.



from INDEPENDENT NEWS https://ift.tt/1Yarqdw
via IFTTT

Comments