UP Lekhpal : यूपी में लेखपालों के खाली पदों पर जल्द शुरू हो सकती हैं भर्ती प्रक्रिया, इतने पद हैं खाली

https://ift.tt/zlhI31U

UP Lekhpal : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों का इंतज़ार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशख़बरी है। यूपी में जल्दी ही राजस्व लेखपाल के पांच हज़ार पद खाली हो जाएंगे। यूपी में इन पदों को भरने के लिए सरकार लगभग दो हज़ार पदों पर लेखपालों की भर्ती करेगी और इसी महीने प्रस्तावित पोदन्नति के बाद ये पद खाली होंगे। लेखपाल संवर्ग की इन रिक्तियों को भरने के लिए राजस्व परिषद तैयारी कर रहा है।

बता दें कि यूपी में लेखपालों की लिए 30,827 पद हैं। इनमें से 3600 पद अस्थाई तौर पर सृजित हैं, लेखपालों के कुल पदों में से 19, 509 पद मौजूदा समय में भरे हैं। वहीं बात करें तो 11318 पद खाली हैं। खाली पदों में से 8085 पदों को भरने के लिए यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अभी हाल ही में एक लिखित परीक्षा करवाई थी। परीक्षा के आधार पर 8085 लेखपालों का चयन किया गया था। चयन होने के बाद भी 3223 लेखपालों के पद खाली हैं।

2200 से ज़्यादा पद लेखपालों हैं खाली

राजस्व निरीक्षकों की बात करें तो 2200 से ज़्यादा पद लेखपालों और अमीनों की पदोन्नति के लिए बाकी हैं। राजस्व निरीक्षकों के पद पर लेखपालों की पदोन्नति के लिए राजस्व परिषद 22 अगस्त को विभागीय समिति की बैठक कराने की तैयारी कर रहा है। पदोन्नति प्रकिया पूरी होने में लगभग 2 हज़ार लेखपाल राजस्व निरीक्षक बन जाएंगे।

UP Lekhpal : यूपी में लेखपालों के खाली पदों पर जल्द शुरू हो सकती हैं भर्ती प्रक्रिया, इतने पद हैं खाली 1
Photo by Nguyen Dang Hoang Nhu on Unsplash

राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद लेखपाल संवर्ग के करीब दो हज़ार पद खाली हो जाएंगे। इस तरह जल्दी ही लखपाल के लगभग पांच हजार से ज़्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। नियमावली में करेक्शन के बाद लेखपाल अस्थाई पदों पर स्थाई करने के लिए भी तैयारी की गई है। करेक्शन के बाद लेखपाल भर्ती की परीक्षा कराने में यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को देने का प्राविधान किया गया है। अभी ये व्यवस्था शासनादेश के माध्यम से लागू है।

The post UP Lekhpal : यूपी में लेखपालों के खाली पदों पर जल्द शुरू हो सकती हैं भर्ती प्रक्रिया, इतने पद हैं खाली appeared first on INDEPENDENT NEWS.



from INDEPENDENT NEWS https://ift.tt/jFxozwN
via IFTTT

Comments