Agra Metro : अब मेट्रों से कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, बहुत जल्द आगरा के लोगों को मिलेगी मेट्रो ट्रेन की सौगात

https://ift.tt/fbLMo0F

Agra Metro : काफी समय से आगरा के लोग मेट्रों का इंतज़ार कर रहे हैं। अब ये इंतज़ार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। क्योंकि मेट्रों का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। लोगों को ताजमहल का दीदार करने लिए बहुत जल्द मेट्रों की सुविधा मिलने वाली है। आगरा में 30 किलोमीटर लंबे रेल योजना की शुरूआत होने वाली है। मेट्रो आने से यहां लोगों को रोजगार का तो अवसर मिलेगा ही इसके साथ और भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। उम्मीद है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले यहां लोग मेट्रों को दौड़ते हुए देखेंगे।

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट में बनेंगे 2 कॉरिडोर

जानकारी के मुताबिक आगरा मेट्रो के प्रोजेक्ट के लिए 2 कॉरिडोर बनाए जाएंगे। पहला सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट के बीच होगा और दूसरा आगरा कैंट से कालिंदी विहात तक बनाया जाएगा। पहले कॉरिडोर के तहत ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच लगभग 6 किलोमीटर का काम किया जाएगा। आगरा फोर्ट मेट्रो सेट्शन में D-वॉल का आधा कार्य पूरा किया जा चुका है। इसमें कुल 66 डी-वॉल संरचनाओं में से 33 को पूरा किया जा चुका है।

7 अंडरग्राउंड होंगे मेट्रो स्टेशन

आगरा मेट्रों में पहले कॉरिडोर के लिए अंडरग्राउड सेक्शन में 7 मेट्रो स्टेशन को बनाया जाएगा। जबकि करीब 6 स्टेशन एलिवेटेड होंगे. इसमें ताजमहल, आगरा का क़िला, जामा मस्जिद, मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, RBS कॉलेज और राजा की मंडी होंगे। बता दें कि मेट्रो रेल कारपोरेशन द्वारा प्रायारिटी कारिडोर के ऐलिवेटिड भाग में सभी 94 पीयरकैप को तैयार कर लिया गया है। ताज ईस्ट गेट, बसई और फतेहाबाद रोड ऐलिवेटिड स्टेशन हैं, जबकि ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद भूमिगत स्टेशन हैं। हालांकि, ताज ईस्ट गेट और बसई मेट्रो स्टेशन में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद फिनिशिंग किए जा रहे हैं। इसके साथ ही भूमिगत भाग में भी तेज गति के साथ निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

The post Agra Metro : अब मेट्रों से कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, बहुत जल्द आगरा के लोगों को मिलेगी मेट्रो ट्रेन की सौगात appeared first on INDEPENDENT NEWS.



from INDEPENDENT NEWS https://ift.tt/FiIO3oB
via IFTTT

Comments