Neha Dhupia’s pregnancy photo : 41 साल की उम्र में दूसरे बच्चे की मां बनीं नेहा धूपिया, अंगद बेदी ने सोशल मीडिया में शेयर की तस्वीरें

https://ift.tt/3cK3O2f

Neha Dhupia’s pregnancy photo : बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री नेहा धूपिया दूसरी बार मां बनीं हैं। रविवार को उन्होंने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। बेटे के जन्म पर अंगद बेदी बेहद खुश हुईं हैं। अपनी खुशी के बारे अंगद बेदी ने सोशल मीडिया के एक पोस्ट के जरिए किया। इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में अंगद बेदी ने अपने बेटे के जन्म की खुशी जाहिर करते हुए अपने फैंस को बेटे के जन्म की जानकारी दी। अपने इस पोस्ट में उन्होंने वाहेगुरु का धन्यवाद भी किया है।

Neha Dhupia's pregnancy photo : 41 साल की उम्र में दूसरे बच्चे की मां बनीं नेहा धूपिया, अंगद बेदी ने सोशल मीडिया में शेयर की तस्वीरें 1

साल 2018 में नेहा धूपिया ने अंगद बेदी के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के कुछ ही महीने बाद नेहा धूपिया के प्रेग्नेंट होने की खबर मीडिया में आई। नेहा धूपिया की पहली प्रेग्नेंसी खबरों में छाई रही इसकी खास वजह थी कि नेहा शादी के पहले ही प्रेग्नेंट थी और इस बात का खुलासा खुद इनके पति अंगद ने किया था। हालांकि इसकी वजह से इन्हें काफी ट्रॉलिंग का भी शिकार होना पड़ा। पर इन दोनों पति-पत्नी ने इस बात को इतने कॉन्फिडेंस के साथ लोगों के सामने रखा की, आखिरकार लोगों को शांत होना ही पड़ा .

Neha Dhupia's pregnancy photo : 41 साल की उम्र में दूसरे बच्चे की मां बनीं नेहा धूपिया, अंगद बेदी ने सोशल मीडिया में शेयर की तस्वीरें 2

नेहा पहली बार बेबी गर्ल की मां बनी। इसके बाद इनकी दूसरी प्रेगनेंसी भी खूब खबरों में रही। नेहा व अंगद दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में समय-समय पर तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। नेहा की दूसरी प्रेगनेंसी की फोटोस भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। अब इनके बेटे के जन्म पर फैंस इन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।

Neha Dhupia's pregnancy photo : 41 साल की उम्र में दूसरे बच्चे की मां बनीं नेहा धूपिया, अंगद बेदी ने सोशल मीडिया में शेयर की तस्वीरें 3

नेहा धूपिया एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बनी रहती है। साल 2003 में फिल्म ‘कयामत’ से अपना डेब्यू करने वाली अभिनेत्री नेहा धूपिया अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाती है।अपनी इसी बेबाक अंदाज के कारण कई बार इन्हें कंट्रोवर्सी का भी सामना करना पड़ता है। अगर इनके वर्क फ्रंट की बात करें तो नेहा की अपकमिंग फिल्म ‘सनक’ एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। जिसमें इनके साथ विद्युत जमावल लीड रोल में नजर आएंगे।

The post Neha Dhupia’s pregnancy photo : 41 साल की उम्र में दूसरे बच्चे की मां बनीं नेहा धूपिया, अंगद बेदी ने सोशल मीडिया में शेयर की तस्वीरें appeared first on INDEPENDENT NEWS.



from INDEPENDENT NEWS https://ift.tt/3uHsQcj
via IFTTT

Comments