Tiktok vs youtube : आखिर क्यों घट रही है Tiktok की रेटिंग, 1.6 पहुंची

https://ift.tt/3cK3O2f

Tiktok vs youtube : TikTok के दीवानों की तादाद लगातार बढ़ी है। इसे अगर TikTok का जमाना कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। हालांकि, चीन से कोरोना वायरस से आने के बाद लोग लगातार इसका बहिष्कार कर रहे थे. इसी दौरान सोशल मीडिया की एक और लड़ाई में TikTok बुरी तरह फंस गया है.

आखिर क्या है Tiktok vs youtube मामला

दरअसल Youtube यूजर्स tiktok यूजर्स का मजाक उड़ाते हैं। वहीं tiktok यूजर्स youtube यूजर्स का। ये मामला तब ज्यादा बढ़ गया जब Tiktik का स्टार कहा जाने वाले आमिर सिद्दीकी ने इस पर एक वीडियो अपलोड की।

इस वीडियो में आमिर ने यूट्यूब यूजर्स को खरी खोटी सुनाया है। इसके बाद जवाब में यूट्यूब स्टार कैरी मिनाटी ने वीडियो अपलोड किया। जिसमें उन्होंने टिक-टॉकर्स का मजाक उड़ाया। कैरी का वीडियो काफी वायरल हुआ। कैरी के वीडियो में कुछ शब्दों की वजह से यूट्यूब ने उनका वीडियो हटा दिया। बस यहीं से ये जंग शुरु हो गई।

TikTok की रेटिंग लगातार गिर रही है

YouTube और TikTok के फैन्स के बीच में जंग छिड़ गई. इस वीडियो शेयरिंग एप में ये जंग दोनों प्लेटफॉर्म के बीच पसंदीदा फैन को लेकर छिड़ गई. दरअसल, TikTok का कंटेट यूट्यूब से अच्छा है तो वहीं यूट्यूबर TikTok के कंटेट को कम आंक रहे थे। इस तरह एक नई जंग की शुरुआत हो गई और Twitter पर वॉर शुरु हो गई है।

इसका खामियाजा TikTok को भुगतना पड़ा क्योंकि गूगल प्ले स्टोर पर TikTok की रेटिंग घट गई। हाल ये हो गया कि काफी यूजर ने TikTok को सिर्फ 1 ही रेटिंग दी। जबकि कुछ टाइम तक TikTok की दीवानगी लोगों के बीच बहुत ज्यादा थी।

TikTok के Light version को करीब 7 लाख 22 हजार यूजर्स ने 1.1 रेटिंग दी है। वहीं यूट्यूब एप को प्ले स्टोर (Tiktok vs youtube) पर करीब 70 मिलियन लोगों ने रेटिंग्स दी हैं।

The post Tiktok vs youtube : आखिर क्यों घट रही है Tiktok की रेटिंग, 1.6 पहुंची appeared first on INDEPENDENT NEWS.



from INDEPENDENT NEWS https://ift.tt/2Zwmq2e
via IFTTT

Comments