Rishi kapoor Life : हर किसी को रुला गए जिंदादिल, खुशमिजाज ऋषि कपूर, हाल ही में नए project के बारे में दी थी जानकारी

https://ift.tt/3cK3O2f

Rishi kapoor Life : अभी बॉलीवुड इमरान खान के निधन से उबरा भी नहीं था कि गुरुवार को ब़ॉलीवुड के रोमांटिक अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की खबर आ गई। 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का निधन हो गया। ऋषि कपूर को भी कैंसर था। सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर ऋषि कपूर ने आईएसटी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

ऋषि कपूर 2 साल से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर के निधन से पूरे बॉलीवुड (Rishi kapoor Life) में शोक की लहर है। हर कोई उनके जाने से दुखी हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत के लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। पीएम ने लिखा-बहुआयामी, प्रिय और जीवंत। ये ऋषि कपूर जी थे। वे टैलेंट से परिपूर्ण थे। मैं हमेशा सोशल मीडिया पर भी हमारी बातचीत को याद रखूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के लिए काफी संवेदनशील थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाष ओउम शांति।

pm modi tweet

वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर शोक जताया। अमिताभ बच्चन ने लिखा- ऋषि कपूर चले गए। उनका निधन हो गया। मैं टूट चुका हूं।

आपको बता दें कि ऋषि कपूर ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिसने हिंदी सिनेमा को जन्म दिया। ऋषि कपूर (Rishi kapoor Life) हिंदी सिनेमा की शुरुआत करने वाले राज कपूर के बेटे हैं और पृथ्वीराज कपूर के पोते हैं। ऋषि कपूर 5 भाई बहनों में दूसरे नंबर के बेटे हैं। ऋषि कपूर के 4 भाई बहन रणधीर कपूर, रितू नंदा, रीमा जैन और राजीव कपूर हैं।

ऋषि कपूर के करियर की शुरुआत

ऋषि कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1970 में फिल्म मेरा नाम जोकर से की थी। जिसके लिए उन्होंने फिल्म फेयर अवॉर्ड भी जीता था। 1973 में उन्होंने बतौर लीड रोल फिल्म बॉबी में काम किया। इसमें ऋषि के साथ डिंपल कपाड़िया थीं। फिल्म बॉबी के लिए ऋषि कपूर को 1974 में फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया।

रोमेंटिक हीरो थे ऋषि कपूर

ऋषि कपूर ने 1973 से 2000 तक 92 फिल्मों में बतौर लीड रोल में रोमेंटिक रोल प्ले किए। इसीलिए उन्होंने हिंदी सिनेमा का रोमेंटिंक हीरो कहा जाता है। 2008 में ऋषि कपूर (Rishi kapoor Life) लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था। ऋषि कपूर ने 12 फिल्में अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ कीं। दोनों के 2 बच्चे रणबीर कपूर और रिद्धिमा है।

हाल ही में नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की थी

ऋषि कपूर कई बड़ी हिट फिल्में जैसे अमर, अकबर, एंटोनी, लैला मजनू, रफू चक्कर, संग्राम, कर्ज, बोल राधा बोल का हिस्सा रहे। करियर के आखिरी में ऋषि कपूर ने कपूर एंड सन्स,डी-डे जैसी फिल्में कीं। ऋषि कपूर आखिरी बार इमरान हाशमी की फिल्म द बॉडी में नजर आए थे।

हाल ही उन्होंने एख नए प्रोजेक्ट के बारे में बताया था कि वो हॉलीवुड की फिल्म द इंटर्न में काम करने वाले हैं जिसमें दीपिका पादुकोण भी होंगी।

The post Rishi kapoor Life : हर किसी को रुला गए जिंदादिल, खुशमिजाज ऋषि कपूर, हाल ही में नए project के बारे में दी थी जानकारी appeared first on INDEPENDENT NEWS.



from INDEPENDENT NEWS https://ift.tt/2YnelMK
via IFTTT

Comments