Vande Bharat Train : वंदे भारत ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे ये थी खास वजह, जानिए रेलवे ने अपनी सफाई में क्या कहा है

https://ift.tt/hF0ejfr

Vande Bharat Train : मौजूदा समय में भारत की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। ये हादसा गुजरात में हुआ। जब वंदे भारत ट्रेन मुम्बई से गांधी नगर आ रही थी तभी ये ट्रेन जानवरों के झुंड से टकरा गई। जानवरों के झुंड से टकराने के बाद ट्रेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन 20 मिनट तक रुकी रही जिसके बाद फिर से इसने रफ्तार भरी।

सुबह सवा 11 बजे हुआ था हादसा

अहमदाबाद रेलवे पीआरओ ने बताया कि ये हादसा सुबह 11.15 बजे हुआ। वंदे भारत ट्रेन जब गांधी नगर से आ रही थी गैरातपुर-वतावा स्टेशन के बीच ट्रैक पर कुछ भैंसे आ गईं। भैसों के झुंड से टकराने के बाद ट्रेन के आगे का हिस्सा टूट गया।

हादसा होने के बाद ट्रेन 20 मिनट तक वहीं रुकी रही। टूटा हुआ हिस्सा सही करने के बाद ट्रेन ने दोबारा से रफ्तार भरी। जानकारी के मुताबिक रेलवे अधिकारी गांव के लोगों को समझा रहे हैं कि जानवरों को खुला ना छोड़ें। जानवरों की वजह से बड़ा हादसा भी हो सकता था।

ये ट्रेन भारत की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है

ये भारत की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। गांधी नगर से अहमदाबाद से होते हुए ये ट्रेन मुम्बई तक जाती है। इसी रूट से ये ट्रेन वापस भी आती है। बीते 30 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इस ट्रेन में अहमदाबाद तक सफर भी किया था। जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे आने वाले समय 400 वंदे भारत ट्रेन चालने की योजना बना रहा है। ये ट्रेन अभी 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है। अपग्रेड होने के बाद ये ट्रेन 180 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी। इन ट्रेनोंका निर्माण भारत में ही किया जाएगा।

The post Vande Bharat Train : वंदे भारत ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे ये थी खास वजह, जानिए रेलवे ने अपनी सफाई में क्या कहा है appeared first on INDEPENDENT NEWS.



from INDEPENDENT NEWS https://ift.tt/BALz8cx
via IFTTT

Comments