Vande Bharat Train : 150 नहीं पूरे 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, स्टेशनों का भी किया जाएंगा डिजाइन

https://ift.tt/hF0ejfr

Vande Bharat Train : भारत की स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस अब और तेज़ गति से दौड़ेगी। जानकारी के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 200 किलोमीटिर प्रति घंटा तक कर दी जाएगी। भारतीय रेलवे टेक्नोलॉजी पर काफी ध्यान दे रहा है। ट्रेनों के साथ स्टेशनों को भी अपग्रेड किया जा रहा है। भारत सरकार ने आने वाले समय में पूरे भारत में 400 वंदे भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा है। आपको बता दें हाल ही वंदे भारत ट्रेन ने बुलेट ट्रेन जैसी ही तेज रफ्तार के साथ एक नया मुकाम हासिल किया है.

1600 डिब्बों का किया जाएगा निर्माण

हाल ही में लातूर में ट्रेन कोच मेंटेनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास किया गया है। रेल मंत्रालय का इस फैक्ट्री को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि ट्रेनों की आधुनिकता पर ज़ोर दिया जा सके। CMIA मतलब चैंबर ऑफ मराठा इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर ने डेस्टिनेशन मराठवाड़ा कार्यक्रम में ये जानकारी दी कि मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री में वंदे भारत ट्रेन के लगभग 1600 डिब्बों को बनाया जाएगा।

हर कोच का खर्चा लगभग 9 करोड़ रुपये आएगा। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नई वंदे भारत ट्रेन लगभग 200 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड से दौड़ेगी। सरकार ने 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाने का लक्ष्य रखा है।

32 स्टेशनों पर कार्य शुरू हुआ

आज जहां सरकार और रेलवे नई-नई हाई स्पीड ट्रेनों को लांच करने की योजनाए बना रही हैं। यहां सबसे बड़ी समस्या स्टेशनों की है। ऐसे में सरकार लगातार स्टेशनों को अपग्रेड करने का प्रयास कर रही है। जानकारी के मुताबिक 200 स्टेशनों का पुनर्निर्माण करने की तैयारी कर ली गई है और वहीं 47 स्टेशनों के लिए निविदा की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। आपको बता दें कि 32 स्टेशनों पर तो कार्य भी शुरू कर दिया गया है। जब इन स्टेशनों का कार्य पूरा हो जाएगा तो यहां कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। यहां बच्चों के लिए मनोरंजन की व्यवस्था होगी। साथ ही ओवरहेड स्पेस बनाया जाएगा। इन स्टेशनों के पुनर्निर्माण से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे

The post Vande Bharat Train : 150 नहीं पूरे 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, स्टेशनों का भी किया जाएंगा डिजाइन appeared first on INDEPENDENT NEWS.



from INDEPENDENT NEWS https://ift.tt/w4X3fo5
via IFTTT

Comments