Vande bharat train : इन शहरों को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, 10 नवंबर को दिखाई जाएगी हरी झंडी

https://ift.tt/yM83V4J

Vande bharat train : भारत की स्वदेशी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत चर्चे हर ओर हैं। अब देश में पांचवी वंदे भारत ट्रेन चलने जा रही है। जानकारी के मुताबिक 10 नवंबर को देश की पांचवी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। ये ट्रेन चेन्नई-बेंगलुरु और मैसूर के बीच चलेगी। ये ट्रेन 483 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

पांचवी वंदे भारत ट्रेन की सौगात

देश की पांचवी वंदे भारत ट्रेन पटरी पर रफ़्तार भरने को तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक इस वंदे भारत ट्रेन को 10 नवंबर को हरी झंडी दिखाई जाएगी। ये ट्रेन चेन्नई-बेंगलुरु और मैसूर के बीच चलेगी। ये ट्रेन साउथ की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। ये ट्रेन 483 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। अभी कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद चौथी वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में हरी झंडी दिखाई थी। अब दक्षिण में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है।

75 हफ़्ते-75 वंदे भारत ट्रेन का किया था वादा

अगर बात करें पहली वंदे भारत ट्रेन की तो पहली वंदे भारत ट्रेन वाराणसी-दिल्ली के बीच चलाई गई थी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से कटरा के बीच चलाई गई थी। मौजूदा समय देश में चार जगह वंदे भारत ट्रेने चल रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल क़िले से कहा था 75 हफ्ते 75 वंदे भारत ट्रेनें। इसी लक्ष्य के साथ वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जा रहा है। इस ट्रेन की सबसे ख़ास बात ये है कि ये काफी कम समय में यात्रा पूरी कर लेती है। कुछ ही सेकेंड में ये ट्रेन 100 किलोमीटर की रफ़्तार पकड़ लेती है। इस ट्रेन को पूरी तरह से भारत में ही बनाया गया है। कुछ मामलों में इस ट्रेन में बुलेट ट्रेन को भी मात दे दी है।

The post Vande bharat train : इन शहरों को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, 10 नवंबर को दिखाई जाएगी हरी झंडी appeared first on INDEPENDENT NEWS.



from INDEPENDENT NEWS https://ift.tt/8lEmYZF
via IFTTT

Comments