Meerut Metro Train : यूपी के इस शहर को मिली मेट्रों ट्रेन की सौगात, इस दिन रफ्तार भरेगी ट्रेन!

https://ift.tt/RwpfX54

Meerut Metro Train : मेरठवासियों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम और एमडीए मेरठ में मोनो रेल चलाने के लिए अध्यन करेंगे। अभी हाल में ही में सरकार ने मेरठ में मेट्रो चलाने के निर्देश दिए हैं। अब मेरठ के श्रद्धापुरी से गोकलपुर तक मेट्रो चलने की संभावना तेज़ हो गई है। ऐसे में उम्मीद ये है कि अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही मेरठ के लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

नगर निगम करेगा अध्ययन

नगर निगम विकास विभाग की ओर से नगर निगम को ये जिम्मेदारी दी गई है कि वो शहर में यातायात का अध्यन करें। अब ऐसे में मेरठ ज़िले में मेट्रो चलने की कवायद तेज़ हो गई है। जो अध्यन नगर निगम करेगा उसमें ये बात पता चल पाएगी की मेट्रो चलाने के लिए वाहनों की संख्या कितनी होगी। इसके साथ ही यात्रियों की क्या संख्या हो सकती है।

2017 में हुआ था सर्वे

साल 2017 में कॉम्प्रेहेंसिव मॉबिलिटी प्लान तैयार किया गया था, जिसकी 2022 में वैधता खत्म हो गई है। अब साल 2022 में फिर से प्लान तैयार करना होगा। इसके बाद MDA मेरठ मोनो रेल के लिए राइट्स को ये जिम्मेदारी दे देगा। 2017 में ही मेरठ में उत्तरी क्षेत्र श्रद्धापुरी से गोकुलपुर तक मेट्रो चलाने के लिए सर्वे किया जा चुका है। सर्वे के बाद स्टेशन भी तय कर लिए गए थे। लेकिन इसके बाद इस कार्य को गति नहीं मिल पाई और मेट्रो कार्य सिर्फ काग़ज़ों पर ही चलता रहा। लेकिन अब एक बार फिर से मेरठवासियों के लिए शासन और प्रशासन ने कमर कसी है। अब नगर निगम को ये जिम्मेदारी दी गई है कि वो जल्द से जल्द अध्यन करें और फिर उसके बाद कार्य निर्माण शुरू हो। अगर ये कार्य बिना रुकावट के होता है तो जल्द ही मेरठ के लोगों का मेट्रो में चलने का सपन पूरा होगा।

The post Meerut Metro Train : यूपी के इस शहर को मिली मेट्रों ट्रेन की सौगात, इस दिन रफ्तार भरेगी ट्रेन! appeared first on INDEPENDENT NEWS.



from INDEPENDENT NEWS https://ift.tt/I0zFQnR
via IFTTT

Comments