Today TMT Steel bar Price : सपनों का घर बनाने का ये है सही समय, भारी बारिश की वजह से गिरे सरिया-सीमेंट के दाम

https://ift.tt/LRldoiC

लखनऊ: अगर आप घर बना रहे हैं या बनाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। ऐसे महंगाई भरे समय में सरिया की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। पिछले 2 महीने में सरिया सात हज़ार रुपये तक सस्ता हुआ है। सरीया के दामों इतनी गिरावट की मुख्य वजह बारिश को माना जा रहा है। लगातार देश कई हिस्सों में बारिश हो रही है और कई हिस्सों में तो बाढ़ के हालात बनें हुए हैं जिसकी वजह से निर्माण कार्यों में बाधा आ रही है। यही वजह है कि मकान बनाने वाली सामाग्री में भारी गिरावट देखने को मिल रही है.

2 महीनों से सरिया के दामों गिरावट जारी

अभी हाल ही में सरकार ने स्टील पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई थी जिसकी वजह से स्टील के दाम भी तेज़ी से गिरे थे। आपको बता दें कि मार्च-अप्रैल के महीने में सरिए के भाव ऊंचाई पर थे। इसके बाद सरिया के दामों लगातार गिरावट जारी है। अगर पिछले 2 महीनों की बात करें तो सरिया के दामों लगातार गिरावट जारी है। मौजूदा समय में सरिया के दामों की बात करें तो अप्रैल के महीने में सरिया का भाव 75 हजार रुपये टन था।

Today TMT Steel bar Price : सपनों का घर बनाने का ये है सही समय, भारी बारिश की वजह से गिरे सरिया-सीमेंट के दाम 1
Photo by Danist Soh on Unsplash

जून में सरिया के दाम लगभग 65 हज़ार प्रति टन के पास आ गए। खुदरा भाव की बात करें तो 82 हजार रुपये टन तक पहुंच गया था जो कि मौजूदा समय में 55 हज़ार रुपये प्रति टन है। हम बात सिर्फ लोकल ब्रॉड की नहीं कर रहे हैं ब्रांडेड सरिये का भाव पिछले कुछ समय से तेज़ी से गिरा है। अगर मार्च 2022 की बात करें तो ब्रांडेड सरिए का दाम एक लाख रुपये टन तक था। जो मौजूदा समय में 80 से 85 हज़ार रुपये प्रति टन है।

देश के प्रमुख शहरों में सरिया का भाव

देश में सरिया के दामों की गिरावट की बात करें तो सबसे ज़्यादा गिरावट उत्तर प्रदेश में देखने को मिली है। कानपुर में सरिया के भाव में 68 हज़ार रुपये प्रति टन की गिरावट आई है। देश में सबसे सस्ता सरिया का दाम पश्चिम बंगालम के दुर्गापुर में है। वहीं दिल्ली में सरिया का रेट सबसे ज़्यादा है।

दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) 51,500 50,000 1500
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) 52,000 50,000 2000
रायगढ़ (छत्तीसगढ़) 55,200 51,300 3900
राउरकेला (ओडिशा) 56,200 52,300 3900
नागपुर (महाराष्ट्र) 56,000 52,000 4000
हैदराबाद (तेलंगाना) 58,000 53,000 5000
जयपुर (राजस्थान) 58,000 53,800 4200
भावनगर (गुजरात) 58,000 54,100 3900
मुजफ्फरनगर (UP) 57,800 53,200 4600
गाजियाबाद (UP) 58,200 53,300 4900
इंदौर (मध्य प्रदेश) 56,500 54,500 2000
गोवा 57,600 54,000 3600
जालना (महाराष्ट्र) 56,500 54,300 2200
मंडी गोविंदगढ़ (पंजाब) 59,700 55,400 4300
चेन्नई (तमिलनाडु) 59,700 55,300 4400
दिल्ली 58,800 55,900 2900
मुंबई (महाराष्ट्र) 58,700 54,300 4400
कानपुर (उत्तर प्रदेश) 61,800 55,000 6800

The post Today TMT Steel bar Price : सपनों का घर बनाने का ये है सही समय, भारी बारिश की वजह से गिरे सरिया-सीमेंट के दाम appeared first on INDEPENDENT NEWS.



from INDEPENDENT NEWS https://ift.tt/QIOvKih
via IFTTT

Comments