lda flower park : फूलों की खुश्बू से महंकेगा लखनऊ, दुबई की तरह बनेगा परफ्यूम और मोशन पार्क

https://ift.tt/mgCth39

लखनऊ: UP की राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए खुशख़बरी है। लखनऊ में दुबई की तरह ही परफ्यूम पार्क बनाया जाएगा। इस पार्क को लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाएगा। इस पार्क में खुशबूदार फूलों को लगाया जाएगा। इस पार्क को पुराने लखनऊ में बनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस पफ्यूम पार्क के साथ-साथ जनेश्वर मिश्र पार्क में जुरासिक पार्क और मोशन पार्क को भी बनाया जाएगा। ये 5डी की तरह होगा। LDA के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव राजस्व सुधीर गर्ग ने इसका प्रेजेंटेशन देखा और निर्माण कार्य को हरी झंडी देदी है।

घंटाघर के पास बनेगा परफ्यूम पार्क

पफ्यूम पार्क को LDA पुराने लखनऊ के घंटाघर के पास बनाएगी। LDA की ज़मीन घंटाघर के पास नजूल की ज़मीन है। इसी ज़मीन पर इस पार्क को बनाया जाएगा। इस पार्क में हरसिंगार, चम्पा, चमेली, रातरानी, चांदनी सहित कई खुशबूदार फूलों को लगाया जाएगा।

lda flower park : फूलों की खुश्बू से महंकेगा लखनऊ, दुबई की तरह बनेगा परफ्यूम और मोशन पार्क 1
lda flower park

इसके साथ ही यहां विदेशी फूल भी लगाए जाएंगे। परफ्यूम पार्क के साथ LDA ताज होटल के पीछे फूलों की बगिया लगाने जा रही है। पहले ये बलिया ताज होटल के पास थी। इस पार्क में LDA फ्लावर गार्डेन बनाएगा। एक विदेशी कंपनी इसको बनाने में सहयोग करेगी।

जनेश्वर मिश्र पार्क में चलेगी 5D फिल्म

जनेश्वर मिश्र पार्क में मोशन थियेटर बनाया जाएगा। यहां लोग 5D फिल्म भी देख पाएंगे। इसमें हिलने वाली कुर्सियां लगाई जाएंगी। इसके साथ ही जुरासिक पार्क को वेस्ट मटेरियल से बनाया जाएगा। मोशन पार्क को बनाने में तीन करोड़ 50 लाख रुपये का खर्च आएगा। पार्क में जाने के लिए आपको 100 रुपये देने होंगे। जो लोग दुबई नहीं जा सकते तो वो बहुत जल्द लखनऊ में दुबई की एक छोटी सी झलक देख पाएंगे। लखनऊ में परफ्यूम पार्क को दुबई की तर्ज पर बनाया जा रहा है। प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी गई है बहुत जल्दी इसका कार्य भी शुरू हो जाएगा।

The post lda flower park : फूलों की खुश्बू से महंकेगा लखनऊ, दुबई की तरह बनेगा परफ्यूम और मोशन पार्क appeared first on INDEPENDENT NEWS.



from INDEPENDENT NEWS https://ift.tt/IwFRqzg
via IFTTT

Comments