Vande Bharat Express : मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन, रेल मंत्री ने ट्रायल वीडियो पोस्ट किया, पढ़ें पूरी ख़बर

https://ift.tt/ODGTryH

Vande Bharat Express : भारत की वंदे भारत ट्रेन मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच भी चलाई जाएगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंदौर-जयपुर और इंदौर-जबलपुर के बीच इस ट्रेन का संचालन किया जा सकता है। अभी की बात करें तो तीसरी वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल कोटा-नागदा के बीच किया जा रहा है। सरकार की योजना के मुताबिक ऐसी 75 ट्रेन चलाने की है।

अगर सबकुछ ठीक रहा तो 2024 तक ये ट्रेन पटरियों पर दौड़ती हुई नज़र आएगी। इसका ट्रायल भोपाल में सितंबर के महीने में ही किया जाएगा। अभी हाल में वंदे भारत ट्रेन का एक ट्रायल किया गया जिसमें ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ती नज़र आई। इसके ट्रायल का एक वीडियो रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पोस्ट किया है।

75 वंदे भारत ट्रेनें चलाएगी सरकार..

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल इस समय कोटा-नागदा में चल रहा है ये देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। इसका ट्रायल 6 सितंबर तक चलेगा। सरकार की योजना के मुताबिक देश में ऐसी 75 ट्रेनें चलाने की है। आपको बता दें कि इंदौर-जयपुर और इंदौर-जबलपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना है, अगर सबकुछ सही रहता है तो 2024 तक इस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

लेकिन अभी वंदे भारत ट्रेन के तीसरे रैक का रूट तय नहीं है। तो अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगा। लेकिन सरकार जल्द ही हाई स्पीड ट्रेनों की संख्या बढ़ाने में लगी हुई है।

180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत..

आपको बता दें कि कोटा-नागदा सेक्शन में ट्रायल के समय वंदे भारत ट्रेन ने180 किलोमीटर प्रति घंटे से रफ्तार भरी, इस दौरान रेल मंत्री ने ट्रायल का वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें ग्लास रखा हुआ था जो कि बिल्कुल स्थिर था। उसमें उन्होंने लिखा था सुपीरियर राइड क्वालिटी। लखनऊ टीम की देखरेख में वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल पूरा हुआ।

The post Vande Bharat Express : मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन, रेल मंत्री ने ट्रायल वीडियो पोस्ट किया, पढ़ें पूरी ख़बर appeared first on INDEPENDENT NEWS.



from INDEPENDENT NEWS https://ift.tt/iBpFCAS
via IFTTT

Comments