indian rail sign meaning : जानिए ट्रेन के डिब्बों के पीछे क्यों बने होते हैं ये निशान, क्या होता है इनका मतलब

https://ift.tt/yD6mJqB

indian rail sign meaning: आज पूरे भारत में लोग जब भी सफर करते हैं तो मुख्यत ट्रेन ही माध्यम होती है। आप सबने कभी ना कभी ट्रेन से सफर किया होगा या करते हैं तो आपने एक चीज़ पर गौर किया होगा कि ट्रेन की बोगियों में एक साइन बना होता है। इन साइन का अपना-अपना महत्व होता है जिनके बारे में हम आपको आज विस्तार से बताएंगे।

सबसे पहले हम बात करते हैं X साइन की

भारत में चलने वाली हर यात्री ट्रेन के पीछे वाले डिब्बे पर एक्स का साइन बना होता है। क्या ये साइन देखकर आपके मन आया है कि इस साइन का क्या मतलब है, तो हम आपको बताते हैं कि ये साइन हर यात्री ट्रेन में अनिवार्य होता है इसका मतलब कि ये ट्रेन का आखिरी डिब्बा है। ये निशान सफेद और पीले रंग का होता है।

जानिए क्या होता है LV (Last vehicle)

ट्रेन के डिब्बे में एक साइन और होता है एलवी, इसकी फुल फॉर्म होती है लास्ट व्हीकल। ये रेलवे का कोड है जिसका मतलब सिक्योरिटी से होता है। ये ट्रेन के लास्ट डिब्बे पर बनाया जाता है। ये साइन रेलवे कर्मचारियों को इंडिक्ट करता है कि ये आखिरी डिब्बा है। अब अगर आपको किसी ट्रेन के डिब्बे में ये दोनों साइन नहीं दिखते हैं तो उसका मतलब है कि ट्रेन के आखिरी के कुछ बाकी ट्रेन से अलग हो गए हैं।

ट्रेन के डिब्बे के पीछे क्यों लगाई जाती है रेड लाइट

ट्रेन के पीछे लाल रंग की ब्लिंक लाइट लगी होती है। ये लाइट ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों को जानकारी देती हैं कि ये ट्रेन वहां से निकल चुकी है जहां वो काम कर रहे होते हैं। ज़्यादातर ये खराब मौसम और कोहरे में मददगार होती है। इन परिस्थितियों में ट्रेन को देखना काफी मुश्किल होता है जिसमें ये साइन काफी मददगार साबित होता है।

The post indian rail sign meaning : जानिए ट्रेन के डिब्बों के पीछे क्यों बने होते हैं ये निशान, क्या होता है इनका मतलब appeared first on INDEPENDENT NEWS.



from INDEPENDENT NEWS https://ift.tt/eKwSgAI
via IFTTT

Comments