यूपी में बनेंगी दुनिया की सबसे ताकतवर मिसाइल ब्रह्मोस, पहले चरण में बनेंगी इतनी मिसाइलें

https://ift.tt/zUawqSh

लखनऊ: UP के CM योगी आदित्यनाथ बताया है कि अब प्रदेश में दुनिया की सबसे घातक मिसाइल ब्रह्मोस को बनाया जाएगा। पहले दौर में 100 से ज़्यादा मिसाइलें बनाई जाएंगी। यूपी की राजधानी लखनऊ में इस प्रोजेक्ट के लिए ज़मीन को भी चिन्हित कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ में 80 एकड़ ज़मीन चिन्हित कर लिया गया है।

आपको बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल दुनिया की सबसे घातक और तेज़ उड़ने वाली मिसाइल है इसका पूरा नाम सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस है। DRDO रूस की कंपनी एनपीओएम के बीच MOU भी साइन हो चुका है। आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने इस बात की पुष्टि की थी।

पहले चरण में बनेंगी 100 से ज़्यादा मिसाइलें

अब इस प्रोजेक्ट के आने के बाद यूपी देश की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाएगा। 2025 तक ब्रह्मोस मिसाइल प्रदेश में बनने लगेगी। पहले चरण में 100 से ज़्यादा मिसाइलें बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आने वाले 5 से 7 सालों में 900 करोड़ की लागत से इन मिसाइलों का निर्माण किया जाएगा। डीआरडीओ और एनपीओएम के बीच MOU किया जा चुका है। ये संस्थाएं 300 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। ज़मीन चिन्हित किए जाने के बाद 2021 में इसका शिलान्यास हो चुका है। अब इसमें इन्वेस्ट करने वाले को परेशानी न हो इसके लिए यूपी एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, एसबीआई, सिबडी, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा से MOU किया जा चुका है।

डिफेंस कॉरिडोर के लिए 1600 हेक्टेयर ज़मीन अधिग्रहित

पांच फरवरी को 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने डिफेंस एक्सपो का उद्धाटन किया था। इस कार्यक्रम में 1029 कंपनियों के लोग शामिल हुए थे। लगभग 129 कंपनियां बाहर की थी। डिफेंस कॉरिडोर के लिए 1600 हेक्टेयर ज़मीन अधिग्रहित है इसमें झांसी, कानपुर, लखनऊ, आगरा और अलीगढ़ नोड्स है। यूनिट को लगाने के लिए लगभग 1643 हेक्टेयर ज़मीन को चिन्हित किया गया है और 1600 हेक्टेयर ज़मीन का अधिग्रहण किया जा चुका है।

The post यूपी में बनेंगी दुनिया की सबसे ताकतवर मिसाइल ब्रह्मोस, पहले चरण में बनेंगी इतनी मिसाइलें appeared first on INDEPENDENT NEWS.



from INDEPENDENT NEWS https://ift.tt/lukhiX1
via IFTTT

Comments