Gujrat coronavirus pandemic news : लॉकडाउन में LUDO का Side Effect, हारने पर पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा

https://ift.tt/3cK3O2f

Gujrat coronavirus pandemic news : पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन है। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से लोगों को घर से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है। ऐसे में लोग टाइम पास करने के लिए तमाम तरीके अपना रहे हैं। कोई गेम खेलकर टाइम पास कर रहा है तो कोई कुकिंग करके।

इस दौरान आपने देखा होगा लोग सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ गेम का चैलेंज कर रहे हैं। इसमें काफी लोग ऑनलाइन लूडो खेल रहे हैं। लेकिन अब इन्हीं गेम्स के कोरोना साइड इफेक्ट भी नजर आ रहे हैं।

गुजरात के वडोदरा में एक ऐसा मामले सामने आया है. जहां पति ने लूडो में हारने की वजह से पत्नी को इतना पीटा की पीड़िता अस्पताल में भर्ती हो गई.

Gujrat coronavirus pandemic news

दरअसल, पति बाहर न निकले इसीलिए पत्नी ने पति से ऑनलाइन लूडो खेलने के लिए बोला। दोनों ने कई बार लूडो खेला लेकिन हर बार पति हार गया। जिससे वो नाराज हो गया। पति हारने से इतना नाराज हो गया कि उसने पत्नी को बुरी तरह पीटा। पत्नी बुरी तरह घायल हो गई।

पीड़िता की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है, जिसकी वजह से वो अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा कि महिला पेशे से टीचर है, जो वेमाली स्थित अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है।

दरअसल पूरा मामला ऐसे शुरू हुआ। महिला ने पति को ऑनलाइन लूडो खेलने के लिए कहा। जिससे पति सोसाइटी के लोगों के साथ बाहर न निकले। दोनों ने लूडो खेलना शुरु किया। इस दौरान महिला ने 3-4 बार पति को हरा दिया। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक आ गई।

पति ने महिला को बेरहमी से पीट दिया। महिला अब ठीक हो चुकी है। लेकिन महिला ने अब अपने माता-पिता के घर ही रहने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक पति को पुलिस ने घरेलू हिंसा की चेतावनी देकर छोड़ दिया है। उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

वहीं, महिला भी घर वापस लौटने के लिए राजी हो गई है. लेकिन अभी महिला कुछ दिन अपने माता पिता के घर पर ही समय व्यतीत करना चाहती है। बता दें कि आरोपी एक प्राइवेट इलैक्ट्रॉनिक कंपनी में काम करता है। जो कि ठीक-ठाक कमा लेता है।

The post Gujrat coronavirus pandemic news : लॉकडाउन में LUDO का Side Effect, हारने पर पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा appeared first on INDEPENDENT NEWS.



from INDEPENDENT NEWS https://ift.tt/2VJ4Jdz
via IFTTT

Comments